रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकाने खुली रहेंगी या बंद, इस पर अब आबकारी विभाग ने फाइनल फैसला कर लिया है। आबकारी विभाग ने होली पर ड्राई डे रखने का अंतिम निर्णय ले लिया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में आबकार विभाग ने पिछले वर्षों में जारी साल में 7 ड्राई डे के फैसले को बदलते हुए केवल 4 ड्राई डे रखने का निर्णय लिया था। इसके अनुसार होली के दिन भी शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय था। विभाग के इस निर्णय पर हाल ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विचार करने की बात कही थी। इसके बाद फाइनली मंगलवार 24 फरवरी को विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
होली के दिन ड्राई डे, सीएम ने किया ट्वीट
खुशी और उल्लास के पर्व होली पर पूर्व निर्धारित 'ड्राई डे' यथावत लागू रहेगा। निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रदेशवासी बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें। घोषित शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। मदिरा के अवैध परिवहन और विक्रय पर रोक के लिए जिला व राज्य स्तर पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि, सोमवार 23 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के दिन शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा संकेत दिया था। गिरौदपुरी धाम में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि, होली पर शराब दुकानें बंद रखने का विकल्प सरकार के विचार में है, हालांकि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।
होली पर शराब दुकानों को लेकर CM का बड़ा बयान
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी, तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि, 'होली के दिन ड्राई डे को निरध नहीं किया गया है। उनके इस बयान के बाद प्रदेशभर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार होली के मौके पर पूर्ण शराब बंदी लागू होगी।