A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के द्वारा 6 दिसम्बर को  थाली और थैला भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से की। इसके बाद पं. धीरेन्द्र मिश्र ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, पूरे छत्तीसगढ़ से 50 हजार से अधिक थाली और थैला संकलित कर भेजने का लक्ष्य रखा गया है। 

ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी अजय अवस्थी ‘किरण’ ने बताया कि, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा 13 जनवरी से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए एक अच्छी पहल की है। देशभर में संकलन का अभियान चलाया गया है। महाकुंभ के लिए प्लास्टिक और डिस्पोजल के प्रयोग को पूर्ण रूप से बंद कर हरित कुंभ के प्रतीक के रूप में मनाए जाने के लिए कुंभ के आयोजन स्थल पर भेजने के लिए प्रत्येक घर से एक थाली और एक थैला लेकर भेजा जाएगा। 

पुष्टिकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाली और थैला भेंट किया 

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सचिव पं. सुरेश मिश्र ने बताया कि, हरित कुंभ के नाम से जाना जाए। इस के लिए अत्यंत सराहनीय प्रयास संघ के द्वारा किया जा रहा है। पर्यावरण के लिए इस तरह की जागृति अत्यंत आवश्यक है। हम समाज की ओर से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य पं. अजय अवस्थी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया है। इस अवसर पर पुष्टिकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस महादान के कार्यक्रम में थाली और थैला भेंट कर अपना अमूल्य योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें...उत्कल ब्राह्मण समाज का सम्मेलन : सीएम साय बोले- महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में उतना ही छत्तीसगढ़ में भी

महाकुंभ का हिस्सा बनना हमारा सौभाग्य है व्यास

संस्था के अध्यक्ष पं. चन्द्र प्रकाश व्यास ने कहा कि, हमारा यह सौभाग्य है कि, इस महाकुंभ में हमारे समाज से योगदान दिया जा रहा है। आगे भी हम जो हमसे बन पड़ेगा, यथाशक्ति सहयोग करेंगे, यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया है। 

ये लोग रहे थे मौजूद 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें पं. धीरेन्द्र मिश्रा और प्राची मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य पं. शशिकांत मिश्र, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज से पं. जयकिशन जोशी, पं. धर्मेन्द्र ओझा, पं. विजय शंकर व्यास और पं. अशोक पुरोहित, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष पं. अरविन्द ओझा, आदि मौजूद रहे थे।