Logo
election banner
छत्तीसगढ़ के दो जिलों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर दोनों युवक मुकर गए, हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के  साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई । पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया । मामला पूरा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी युवक का नाम सोनू बखला है। वह ग्राम सिहार का निवासी है। बताया जा रहा है कि, युवक युवती को पिछले 10 सालों से अपने प्यार जाल में फंसा  कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती ने सोनू को शादी करने के लिए कहती तो वह टाल देता। युवती के बार -बार दबाव बनाने पर युवक शादी से इनकार कर दिया।

10 सालों से युवती को बना रहा था हवस का शिकार 

बताया जा रहा है कि,जब पीड़िता नाबालिग  थी तब से ही युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 10 साल गुजरने के बाद जब पीड़िता को खुद के साथ गलत होने का आभास हुआ तो उसने परिजनों के साथ शंकरगढ़ थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग  को बनाया हवस का शिकार 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी युवक का नाम फूल सिंह रौतिया है। वह ग्राम सेन्द्रीमुंडा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि,युवक ने पहले नाबालिग के साथ दोस्ती की फिर दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया और उससे शादी करूगां कहकर दुष्कर्म किया। 

लड़की ने शादी करने को कहा...फिर क्या हुआ 

जब नाबालिग लड़की ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक हर बार न कहाकर टलता रहता था। नाबालिक ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक तुरंत मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने बीते दिन पहले इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 

5379487