A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कई बड़े हादसे हो गए। जहां रायगढ़ जिले में करंट की चपेट मे आने से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घरघोड़ा से वापस लौट रहे थे इसी बीच उन पर बिजली गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर घरघोड़ा पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। यह पूरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरकसपाली गांव की है।
महिला के ऊपर गिरा पेड़
सूरजपुर जिले में तेज़ आंधी तूफान की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला खुद को बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी अचानक उसके ऊपर पेड़ गिर पड़ा। जिससे दबकर मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। यह पूरी घटना चेंद्रा पुलिस चौकी क्षेत्र के पकनी गांव की घटना की है।
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्री गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर जमकर लाठी- डंडे और हथियार से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
