A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संतोष कश्यप/अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में साइबर ठगों ने डॉक्टर को ठगी का शिकार बनाया है। डॉक्टर को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर 5 लाख लूट लिए हैं। दरअसल, एक युवती ने सबसे पहले डॉक्टर को फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर डॉक्टर को झांसे में लिया और अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल किया है। इतना ही नहीं फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बचाने के नाम पर भी ठगी की है। इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने में में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
शिक्षित लोग भी साइबर ठगी का शिकार
एक तरफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस साइबर ठगों से लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर पाठशाला जैसे जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षित लोग भी इस साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षक पियूष विश्वकर्मा से लाखों की ठगी की गई थी।
बता दें, गौरेला के रहने वाले शिक्षक पीयूष विश्वकर्मा को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में Induslnd credit card.apk नाम का फाईल भेजकर उसे डाउनलोड कराया गया। फिर व्हाट्सएप वाईस कॉलिंग के जरिए कहा कि, आपके ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपये का लिमिट समाप्त हो रहा है, जिसे रिनूअल कराना है। इसके लिए आपको आपकी स्क्रीन शेयर करना होगा। जैसे ही शिक्षक विश्वकर्मा ने अपनी स्क्रीन शेयर की उसके कुछ देर बाद ही उनके एकाउंट से करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
