A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
देवराज दीपक/बिलाईगढ़- छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में स्थित रायकोना का रहने वाला महाठग रातों-रात करोड़ पति बन गया था। वह जहां चलता था गाड़ियों का काफिला उसके साथ में चलता था। शिवा साहू और उनके साथियों के क्षेत्र के लोगों को आठ महीने से पैसा दोगुना करने का लालच दे रहा था। इसी मामले को लेकर ठग शिव साहू पर 4 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। इधर, शिवा साहू और उनके साथियों को पुलिस रिमांड मिलने के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस को 29 आवेदन मिले हैं
जानकारी के मुताबकि, शक्ति का रहने वाले सौरभ अग्रवाल ने 2 करोड रुपए के ठगी का आरोप लगाते हुए शिवा साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को कुल 29 आवेदन मिल चुके हैं। जिनमें 4 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। एक हफ्ते पहले शिवा साहू और उनके बाकी 7 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 13 करोड़ की अधिक की संपत्ति जप्त की थी। फिलहाल 1 करोड़ 52 लाख 50 हजार कैश और 1 करोड़ 40 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात जप्त किए गया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
1 करोड़ 52 लाख 50 हजार बरामद
पुलिस ने शिवा साहू और उनके साथियों से 1 करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये कैश और 1 करोड़ 40 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात भी जप्त किए हैं। इनके साथ ही रुपए गिनने के मशीन, लैपटॉप, चेक बुक, जमीन खरीदी बिक्री संबंधित दस्तावेज, दो मोटर साइकिल और कई अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है।
