धान रातों रात भूसे में तब्दील : अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया था धान, सुबह धान की जगह भूसा मिला

Illegal Paddy Transportation
X
धान रातों रात भूसे में तब्दील
अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है खाद्य विभाग की टीम ने जिस वाहन अवैध धान परिवहन करते हुए कार्यवाही की थी उसमें रखा हुआ धन सुबह तक भूसा में बदल गया।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरतअंगेज मामला आया सामने आया है। खाद्य विभाग ने अवैध धान से भरी हुई वाहन पर कार्यवाही की थी। लेकिन वाहन में भरा धान सुबह भूसा में बदल गया। अवैध धान परिवहन करते ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ा था। खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोडेया का है। जहां पर अवैध धान परिवहन कर रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा था। वाहन ग्राम बंधा के किराना दुकान व्यवसाई आकाश अग्रवाल का है। ग्रामीणों की सूचना पर खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की थी। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने वाहन सहित धान को जब्त किया था।

इसे भी पढ़ें....विधायक ने लगाई अधिकारियों की क्लास : सड़क निर्माण में देरी पर भड़के

सुबह तक धान भूसे में हुआ तब्दील

हैरानी की बात यह है कि, जिस वाहन में अवैध धान पकड़ा गया था वह सुबह होते ही भूसा में बदल गया। फिलहाल खाद्य और प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों को आसंका कि अवैध धान को समिति केंद कुन्नी में खपाने ले जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पहुंचकर कार्यवाही की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story