A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नशे का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोमवार को फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने मेडिकल स्टोर में छापा मारा। इस दौरान सभी दुकानों से टीम ने सैंपल कलेक्ट किए हैं। बताया जा रहा है कि, फूड सप्लिमेंट, मल्टी विटामिन, बेबी फूड जैसे कई प्रोडक्ट में मिलावट और नकली होने की शिकायत मिली थी।
औषधि विभाग की टीम ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के 19 मेडिकल स्टोर में छापा मारा। वहां से संदेहास्पद दवाओं और फूड सप्लिमेंट के नमूने जब्त किया हैं। बताया जा रहा है कि, गुणवत्ता ,पैकेजिंग और लेवलिंग, फॉल्स एवं मिस लीडिंग, एडवर्टाइजमेंट, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 की SOP अनुसार विक्रय एवं भंडारण की जांच की गई ।
जांच के लिए नमूने भेजे
खाद्य प्रतिष्ठान और मेडिकल स्टोर से अधिकारियों ने जो सैंपल कलेक्ट किए हैं, उसे खाद्य परीक्षण लैब को भेजा गया है। जिन संस्थानों में वैध खाद्य एवं औषधि पंजीयन प्राप्त नहीं हुए और जांच रिपोर्ट के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें GRD बिक्स प्रोटीन, सिगनुत्रा ग्रोविवा,पीडियास्योर, प्रोहन्स-डी डायबिटीज केयर, ऑस्ट्रो मल्टी-विटामिन सिरप, ए टू जेड मल्टी-विटामिन सिरप, जीनोविट मल्टी-विटामिन कैप्सूल, स्टेविआ शुगर फ्री औरमीन -जेड,मोकटल मल्टी-विटामिन मल्टी मिनरल सिरप, बेंफिसियल हेल्थ सप्लिमेंट, प्रोग्रेट प्रोटीन पावड, एन्दुरामास वेट गेनर,लिक्योरिफिट न्यूट्रास्युटिकल,पैक्ड क्यू -10 सिरप, पैक्ड बेस्ट प्रोटीन सप्लिमेंट प्रोटीपी, पैक्ड मल्टी-विटामिन मल्टी मिनिरल्स,जिंसी टोटल हेल्थ, अधिकारी सैंपल कलेक्ट कर रहे हैं।
इन मेडिकल स्टोर का किया सैंपल कलेक्ट
रायपुर के लक्ष्मी मेडिकल हॉल, न्यू राजेंद्र नगर, फ्रेंक रॉस फार्मेसी, श्री मेडिकल स्टोर्स टिकरापारा, अरिहंत फार्मा, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स दुर्ग - जिंदत्त मेडिकल एजेंसीज, टीवीएस फार्मास्युटीकल्स एंड मार्केटिंग, शास्त्री नगर भिलाई, मनोहर मेडिकोज सेक्टर -9 हॉस्पिटल भिलाई, टीसी मेडिकोज़। बिलासपुर - पंजाब मेडिकल स्टोर्स तोरवा, गणपति मेडिकल, देवांगन मेडिकल मोपका सुन ट्रेडर्स तेलीपारा, भूमिका मेडिकल स्टोर्स जूनी लाइन। सरगुजा -कश्मीरा मेडिकल एंड जनरल एजेंसी दर्रीपारा अंबिकापुर, नेताजी फार्मा अंबिकापुर, श्याम मेडिकल स्टोर्स कुंडला सिटी अंबिकापुर, बस्तर - दुलहनी मेडिकल एजेंसी जगदलपुर, शक्ति सेल्स जगदलपुर, रॉयल मेडिकल , रायपुर में 4, दुर्ग में 4, बिलासपुर में 5 ,सरगुजा में 3, बस्तर 3 मेड़िकल स्टोर में जाकर सैंपल कलेक्ट किया गया है।
जांच पड़ताल जारी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के उप नियंत्रक बसंत कौशिक ने बताया कि, प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं, जो सतत जारी रहेगी। औषधि प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। दवाई खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान लाइसेंस धारी संस्थान से ही खरीदें। हमेशा बिल पर ही क्रय करें। खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। एलर्जी सूचना अवश्य पढ़ें। डॉ पर्ची अनुसार ही दवा खरीदें। FSSAI सर्टिफाइड फूड ही क्रय करें।
