पहले बोले फर्जी एनकाउंटर, फिर पलटे बघेल : अब बोले-हमारी बनाई नीतियों से ही नक्सलियों के खिलाफ मिल रही सफलता

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने बयान पर बुधवार को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। हमारी नीतियों की वजह से यह सफलता मिली है। हमने नक्सल उन्मूलन की जो नीति बनाई वह सफल थी। हमारी नीति से नक्सली काफी अंदर तक सिमट चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे बयान को अभी की घटना से जोड़ कर बताया गया है। भाजपा वाले ऐसा कर रहे हैं, यह बेहद दुर्गभाग्यजनक है।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ को फर्जी बताने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने बयान पर आज को दी सफाई, कहा- हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं.. @bhupeshbaghel #ChhattisgarhNews #NaxalEncounter @BJP4CGState @INCChhattisgarh @KankerDistrict pic.twitter.com/stVLoaQDzS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 17, 2024

डिप्टी सीएम शर्मा ने उनके बयान को बताया था दुर्भाग्यपूर्ण
दरसअल, देश के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के नेतागण इस मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल फर्जी एनकाउंटर कह रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों का प्रेस नोट दिखाते हुए कहा कि, 8 जुलाई को जारी इस प्रेस नोट में उन्होंने कहा है कि, हमारे 50 साथी शहीद हुए हैं। इसी समय विभाग ने भी कहा था कि, 50 नक्सली मारे गए हैं। ये पहली बार है जब पुलिस महकमें ने भी 50 कहा था और नक्सलियों ने भी माना है कि, उनके 50 साथी मारे गए हैं। जिसके बाद यह दूसरी घटना हैं जहां 29 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। साथ ही अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं, यह देख कर कोई कैसे कह सकता है कि, यह फर्जी मुठभेड़ है। कांग्रेसियों की ये बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह देश के खिलाफ साजिश
उन्होंने आगे कहा कि, मैं जवानों से मिलकर आया हूं। मारे गए नक्सलियों के पास से इंसान मिलता है और AK 47 मिलता है। यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के खिलाफ। हमारे ही कुछ लोग मिलकर इस तरफ से काम करेंगे कि, देश में जनता मरती रहे और आप विकास में बाधा पैदा करते रहें, यह नहीं चलेगा। कांग्रेस ने अपने समय में कोई काम किया नहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जब हत्या हो रही थी तो ये घड़ियाली आंसू बहा रहे थे।
कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाये थे सवाल
मुठभेड़ का वीडियो होने के संबंध में सवाल पूदे जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि, मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि, जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तब भी इन्हीं कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने भी सवाल उठाये थे। बाद में जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि, बालाकोट जैसी घटना करना चाहते हैं। तब इन्हें यकीन हुआ था। इनको BSF और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से माफ़ी मांगनी चाहिए।