Logo
बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में एक बार सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में एक बार सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। तीनों जिलों से 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले हैं। सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। वहीं कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। जिसमें दो नक्सली ढेर बताए जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से डीआरजी और एसटीएफ के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सुबह नारायणपुर में फोर्स के साथ मुठभेड़ हो गई। 

एएसपी बोले- जवानों के आने बाद होगा स्पष्ट 

हालांकि, कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर भी निकलकर सामने आई है। आधिकारिक तौर पर नक्सलियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस पूरे मामले को लेकर दंतेवाड़ा एएसपी गौरव राय ने बताया कि, नारायणपुर पुलिस की टीम के साथ गोलीबारी हुई है। यह भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है जवान लौटेंगे, तभी स्पष्ट हो जाएगा।

41 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को 41 लाख रुपयों के ईनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं और इन सभी पर 41 लाख का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली पीडिया मुठभेड़ के बाद मुडवेंदी और पीडिया इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

5379487