A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

मयंक शर्मा. (कोतबा) जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए करोड़ों रुपए से आवास बनाया गया है। लेकिन वहां रहने वाला कोई नही है। बल्कि इस विकासखंड मुख्यालय के अधिकारी अपने मुख्यालय में न रहकर दूसरे ब्लॉक में जाकर रहते है।

मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड फरसाबहार के महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी का। जो मार्च महीने से यंहा पदस्थ है परंतु मुख्यालय में निवास न करके कांसाबेल में रह रहे है। शनिवार और रविवार को अगर कोई आवश्यक काम पड़ जाए तो ये उपलब्ध नहीं होंगे। परियोजना अधिकारी की लोकसभा चुनाव के दौरान शिकायत भी हुई थी कि, ये एक विशिष्ट राजनैतिक दल का प्रचार प्रसार कर रहे है। इस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार ने नोटिस भी जारी किया था। कार्यवाही क्या हुई इसकी कोई जानकारी नही है। 

खंडहर बना आवासीय भवन

एसडीएम बोलीं- मामले की कराई जाएगी जांच 

फरसाबहार में पदस्थ महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी की फरसाबहार के एसडीएम प्रदीप राठिया ने मुख्यालय में रहने के लिए लगभग एक माह पूर्व कहा था। लेकिन उक्त अधिकारी ने उनके आदेश की अवहेलना करते हुए मुख्यालय में ना रह कर कांसाबेल से ही आना जाना किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि, मुझे जानकारी मिली थी कि, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मुख्यालय में नही रहते है। तो मैंने उन्हें बुला कर मुख्यालय में रहने के लिए कहा था। अब पुनः जानकारी लेता हूं और उच्च अधिकारी को जानकारी देता हूँ।

कार्यालय में नहीं मिली महिला बाल विकास अधिकारी 

मंगलवार को जब महिला बाल विकास विभाग कार्यालय जा कर संपर्क करने की कोशिश की गई तो जानकारी मिली कि, अधिकारी आज कार्यालय ही नही आये है और उनकी कोई सूचना भी नही है। सरकारी गाड़ी लेकर शुक्रवार से गए हुए है।