EVM पर बवाल : साव बोले- कांग्रेस हार का बहाना ढूंढने ले रही ईवीएम का सहारा

Arun Sao
X
डिप्टी सीएम अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कहा कि, चुनाव के साथ ही कांग्रेस ने हार का बहाना ढूंढना शुरू कर दिया था।

रायपुर- ईवीएम को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बवाल शुरू हो गया है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आना है। इससे पहले PCC चीफ दीपक बैज ने EVM को लेकर कहा कि, भारत निर्वाचन आयोग को शंका का समाधान करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने PIL दाखिल करके इसकी मांग भी की थी। इसी मामले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कहा कि, चुनाव के साथ ही कांग्रेस ने हार का बहाना ढूंढना शुरू कर दिया था। अंतिम चरण में INDI गठबंधन का सफाया होता दिख रहा है। EVM पर प्रश्नचिन्ह उठाने का काम कांग्रेस कर रही है। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि EVM में छेड़छाड़ नहीं हुई है।

लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, विपक्ष लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी हार का बहाना ढूंढने के लिए EVM का सहारा ले रहे हैं।

मानसिक स्थिति विपक्षी दलों की खराब हो गई

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि, PM की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, मानसिक स्थिति तो विपक्षी दलों की खराब हो गई है। गैर वाजिब मुद्दों को जनता के बीच ला रहे हैं। यही बताता है कि, कांग्रेस की मानसिक स्थिति खराब है।

कांग्रेस ने 5 साल तक नक्सलियों को पाला है

नक्सलवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल में नक्सलियों को पाला-पोसा है। अब कार्रवाई हो रही है तो इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं। जनता सब देख रही है, इसीलिए कांग्रेस हाशिए पर जा रही है।

घटनाओं पर प्रश्न उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत

बेमेतरा ब्लास्ट हादसे में विपक्ष को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, दुर्भाग्यजनक घटनाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाना कांग्रेस की आदत है। इसलिए कांग्रेस हाशिए पर चली गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story