छत्तीसगढ़ में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन : 60 नक्सली घेरे गए, 1 करोड़ के ईनामी कमांडर समेत 20 ढेर, कसता जा रहा शिकंजा

अश्विनी सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दो दिन से नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, एक हजार से भी ज्यादा जवानों ने 60 खूंखार नक्सलियों की टुकड़ी को घेर लिया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दो दर्जन के आसपास नक्सली मारे जा चुके हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी 1 करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती के साथ 20 के मारे जाने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, जवान जिस तरह से नक्सलियों की इस टुकड़ी की घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, सभी 60 नक्सली मारे जाएंगे।
आदरणीय गृह मंत्री जी, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 21, 2025
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी… https://t.co/5eTms2FKEe
मिली जानकारी के मुताबिक, मुड़भेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट और भालूडिग्गी की पहाड़ियों पर चल रही है। मुड़भेड़ में एक जवान घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौजूद सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें शामिल हैं।
एक करोड़ का ईनामी नक्सली ढेर
19 जनवरी से अभी तक मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जवानों ने एक करोड़ के ईनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है। अब तक 10 से अधिक महिला, पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैंl मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही हैl
भारी मात्रा में हथियार बरामद
एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियार सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65, 211 बटालियन, SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी झुकी क्षेत्र में हुई थी।
विष्णुदेव सरकार में 1 साल में 260 से अधिक नक्सली मारे गए है,
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) January 21, 2025
870 से अधिक आत्मसमर्पण, 1000 से अधिक गिरफ्तार किए गए है।
माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के दृढ़ संकल्प से और माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद छत्तीसगढ़ ही नहीं… pic.twitter.com/wwK0QGBCXv
सीएम साय ने जवानों की बहादुरी को किया सलाम
सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा...मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा। सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।
नक्सलवाद पूरी तरह होगा समाप्त - डिप्टी सीएम
मुठभेड़ को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 2 दिनों से लगातार ऑपरेशन जारी है। जिसमें 16 नक्सली ढेर हो चुके हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है। एक CC मेंबर कों भी मारा गया है। 1 करोड़ का नक्सली मारा गया है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा।
