छत्तीसगढ़ में दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म : अगले 48 घंटों तक रायपुर में ग्रीष्म लहर का अलर्ट, पारा 45 डिग्री 

weather department, Durg, Chhattisgarh News In Hindi , raipur , heat wave
X
weather
राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर आने वाले दो दिनों के लिए ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी मौमस विभाग द्वारा दी गई है।

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर आने वाले दो दिनों के लिए ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी मौमस विभाग द्वारा दी गई है। लगभग पूरे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। लोग दोपहर में तो झूलसाने वाली गर्मी का सामना कर ही रहे हैं, सुबह और रात में भी राहत नहीं मिल रही है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। अर्थात अगले सप्ताह गर्मी से कुछ हद तक राहत की उम्मीद है।

अप्रैल माह में मध्य छत्तीसगढ़ सर्वाधिक तपेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दुर्ग रहा। यहां गुरुवार को तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री रहा। यहां सुबह और देर रात अपेक्षाकृत राहत की स्थिति है।

26 को बस्तर संभाग में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल मे द्रोणिका के रूप में 69 डिग्री पूर्व और 31 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से 25 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, फिर भी बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन होने कारण के कारण 26 अप्रैल से प्रदेश के बस्तर संभाग से वर्षा के दौर का प्रारंभ होने की सम्भावना है, जिसके कारण प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत होने की शुरूआत होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story