राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ मां शक्ति की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह, आस्था और तैयारियों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मां बमलेश्वरी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित और हाईटेक बनाया है।
आपको बता दें कि, ऊंचे पहाड़ पर विराजमान मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए हर साल श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियों का कठिन सफर तय करते हैं। नवरात्र के नौ दिनों में यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है, जिसे सुचारू रूप से संभालने के लिए इस बार विशेष प्लानिंग की गई है। चढ़ने और उतरने के मार्ग को अलग-अलग व्यवस्थित किया गया है, ताकि भीड़ का दबाव कम हो और दर्शन में किसी तरह की बाधा न आए।
राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी धाम में 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व के लिए भव्य तैयारियां पूरी। मंदिर परिसर में पॉलीथिन पर रोक, 1200 पुलिस जवान तैनात, ठंडे पानी सहित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध। @RajnandgaonDist #Chhattisgarh @rjnpolice pic.twitter.com/O5uXsUWjqy
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 19, 2026
सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रसाद वितरण में पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे स्वच्छता और हरित पहल को बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षा के लिहाज से भी इस बार नवरात्र पर्व पूरी तरह हाईटेक रहने वाला है। करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र को 5 जोन में विभाजित किया गया है। ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी धाम में 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व के लिए भव्य तैयारियां पूरी। मंदिर परिसर में पॉलीथिन पर रोक, 1200 पुलिस जवान तैनात, ठंडे पानी सहित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध।@RajnandgaonDist#Chhattisgarh@rjnpolice pic.twitter.com/8qEt8woaSB
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 19, 2026
भीषण गर्मी को देखते हुए 11 स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था
वहीं, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। पूरे मार्ग पर बेहतर लाइटिंग की सुविधा भी दी गई है, ताकि दिन और रात दोनों समय दर्शन में कोई परेशानी न हो। इस बार डोंगरगढ़ में नवरात्र सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, व्यवस्था और सुरक्षा का भव्य संगम बनने जा रहा है। मां बमलेश्वरी के दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु को इस बार सुगम दर्शन, सुरक्षित माहौल और भक्ति का दिव्य अनुभव मिलने वाला है।









