दीव बीच गेम्स 2024 : भाग लेने छत्तीसगढ़ का मलखंभ दल रवाना, राज्य के 20 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

Diu Beach Games 2024
X
मलखंभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दीव बीच गेम्स 2024 में भाग लेने छत्तीसगढ़ मलखंभ दल प्रस्थान, मल्लखंब खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

बिलासपुर। दमन दीव के दीव जिले में भारत का पहला मल्टी स्पोर्टस प्रतियोगिता दीव बीच गेम्स 2024 आयोजित होने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम भी इस, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर - हापा एक्सप्रेस से प्रेमचंद शुक्ला एवं डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में रवाना हो गई है। जिसका पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुवली उद्घाटन करेंगे। तथा श्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय खेल मंत्री व दीव प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल व्यक्तिगत उपस्थित रहेंगे।

20 राज्य के खिलाडी लेंगे भाग

na

यह प्रतियोगिता दीव के घोघला बीच में आयोजित किया जायेगा, तथा मलखभ प्रतियोगिता 6 से 7 जनवरी को होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के दीव बीच गेम में भारत के करीब 20 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के महिला -पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी भी प्रदेश का नाम रोशन करने अपना दम दिखाएंगे।

na

छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों / अधिकारियों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:-

महिला खिलाड़ी मोनिका पोटाई, सरिता पोयम, अनिता गोटा, दुर्गेश्वरी कुमेटी, शिक्षा दिनकर, डिम्पी सिंह
पुरूष खिलाड़ी राजेश सलाम, मोनू नेताम,राकेश कुमार वरदा,श्याम लाल सोरी, अल्ताफ रजा खान, अखिलेश कुमार
कोच मनोज प्रसाद
तकनीकी अधिकारी प्रेमचंद शुक्ला, पुष्कर दिनकर
प्रतियोगिता निदेशक डॉ.राजकुमार शर्मा

इंडिया गाट टैलेंट सीजन 10 विजेता होने का गौरव

ज्ञात हो कि, कई वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों पर अपना लोहा मनवा चुकी है। इसके साथ ही इंडिया गाट टैलेंट सीजन 10 का विजेता भी रह चुकी है।

ये भी रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ियों एवं तकनीकी अधिकारियों के चयन होने पर श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा, श्री अनिल टाह, संरक्षक एवं भूत पूर्व बीडीए अध्यक्ष, श्री विरेंद्र तिवारी, बिसन कसेर उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ, श्री अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा. कृष्ण मुर्ति तिवारी, किशोर दास वैष्णव, दिलीप तिवारी, कमल किशोर निकुंज, सौरभ पाल,देवराज तिवारी, राजेंद्र पटेल, डॉ. प्रमोद यादव, कृष्णा यादव, मृणाल मूले,मिलींद भानदेव , विशाल दुबे एवं छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।- उपरोक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ ने दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story