Logo
हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, जनप्रतिनिधि एवं अतिथियों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित करेंगे।

रायपुर। हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद कार्यक्रम 7 मार्च को शाम 4 बजे राजिम के प्रेमरतन मैरिज पैलेस-रिसार्ट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, जनप्रतिनिधि एवं अतिथियों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित करेंगे। जिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों, विकास-योजनाओं तथा क्षेत्रीय अपेक्षाओं पर चर्चा होगी।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर योजनाओं, विकास कार्यों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन के लिए हरिभूमि -आईएनएच द्वारा जिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है।

यह होंगे शामिल
कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र‌कुमार साहू तथा बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा नगर पालिका के अध्यक्ष आओमकुमारी-संजय साहू, गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष रिखी यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, नवापारा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, राजिम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदनी ओंकार साहू, इंद्रजीत महाडिक, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा-जगन्नाथ साहू सहित जिले के कलेक्टर बीएस उइके, एसपी वेदव्रत सिरमौर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य आरबी शर्मा, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

5379487