अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वनमंडल के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का सारसमार गांव में पिछले एक सप्ताह से 10 हाथियों का दल ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत बना हुआ है। हाथियों के लगातार गांव में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात भी हाथियों ने गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए पुरी तरह से मकान और बाइक को नुकसान पहुंचाया है।
दरअसल, देर रात हाथियों का दल सारसमार गांव में घुस आया और एक मकान को तोड़ दिया। इस दौरान घर में रखे सामान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। इतना ही नहीं हाथियों ने घर के भीतर रखे अनाज को भी खा लिया। हाथियों के इस उत्पात से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के सारसमार गांव में 10 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। घर, बाइक और धान-आलू की फसलों को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। @JashpurDist #Chhattisgarh #elephants @ForestCgGov pic.twitter.com/dKCeG5O8P6
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 7, 2026
हाथियों के दल ने फसलों को रौंदा
हाथियों ने खेतों में लगी धान और आलू की फसलों को रौंद दिया, जिससे ग्रामीणों की मेहनत की कमाई पर पानी फिर गया। लगातार हाथियों की आवाजाही से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण पूरी रात रतजगा करने को मजबूर हैं।
ग्रामीण फसलों को बचाने की कर रहे कोशिश
ग्रामीणों का आरोप है कि, वन विभाग की ओर से सुरक्षा के लिए टॉर्च, मशाल या अन्य किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीण खुद ही हाथियों से अपने घर और फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने घरों और खेतों को नुकसान होते देखने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के सारसमार गांव में 10 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। घर, बाइक और धान-आलू की फसलों को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। @JashpurDist #Chhattisgarh #elephants@ForestCgGov pic.twitter.com/awgaIHg59h
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 7, 2026
मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद
वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथियों की निगरानी के साथ-साथ हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। साथ ही ग्रामीणों को रात के समय सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।









