हरिभूमि- आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी चिरमिरी में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख जनों से संवाद किया।

चिरमिरी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में जिले में मेडिकल कॉलेज का टेंडर हो जाएगा और नए सत्र से मेडिकल की पढ़ाई शुरू भी हो जाएगी। साथ ही क्षेत्र में रेल लाइन का काम भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है, फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी हो जाएगा।

185 करोड़ से अधिक की पेयजल योजना की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है, जल्द ही हर घर में शुद्ध पेय जल पहुंचेगा। चिरमिरी में आयोजित जिला संवाद में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से विभिन्न मुद्दों पर बात की। 

प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने स्वास्थ्य मंत्री से किया संवाद

सवालः योजनाओं को लागू करने में कितनी चुनौती होती है जबकि क्षेत्र भरतपुर सोनहत, चिरमिरी और महेंद्रगढ़ में बंटा हुआ है?
जायसवाल : जिला बहुत वृहद और सुंदर है। सबकी भागीदारी भी अलग-अलग है लेकिन खासियत है कि सब मिलकर काम करते हैं। योजनाओं की राशि तीनों क्षेत्रों में बराबर बांटी जाती है जिससे कि व्यवस्थित विकास हो सके। भाजपा सरकार की यही सोच भी रही है कि सबका साथ सबका विकास हो।

सवाल : विधानसभा में भारी जीत के बाद इस क्षेत्र से लोकसभा में हार कैसे हो गई?
जायसवालः हर चुनाव में देखिए स्थितियां बदलती है परिस्थितियों बदलती हैं। लोकसभा चुनाव में कहीं कोई कमी रह गई होगी उसे अगली बार दूर कर लिया जाएगा। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में आठ में से सात विधानसभा में थोड़े-थोड़े वोटो से हार हुई जिसका असर रिजल्ट पर पड़ा। गोंडवाना पार्टी का पूरा वोट ध्रुवीकरण होकर कांग्रेस के पक्ष में चला गया। हालांकि इसमें डॉ. चरण दास महंत का कोई जादू नहीं था। अगली बार हम हमारी कमियों को द दूर करेंगे।

सवाल: एमसीबी जिला कांग्रेस ने बनाया लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत बीजेपी की हुई यह कैसे हुआ, आप भी विधायक बन गए?
जायसवाल: कांग्रेस ने अपने 5 सालों में इस जिले की नहीं प्रदेश की दुर्गति कर दी थी। विनय जायसवाल ने कहा कि 50 सालों में हमने जो काम किया वह कोई नहीं कर सकता यह बिल्कुल सही है लेकिन यह विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के संबंध में सही है। जिला खनिज व्यास में गड़बड़ी, कोयला घोटाला, शराब घोटाला से लेकर हर तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार किया कांग्रेस ने।

सवालः कांग्रेसी कह रहे हैं कि जिला बनाने के बाद कई विकास के काम कराए गए, क्या कहेंगे?
जायसवालः कांग्रेसी यह कहते हुए अपने आप को तसल्ली दे सकते हैं। सिर्फ जिला बनाने की घोषणा करके कुछ नहीं होता। उसके लिए व्यवस्थाएं भी करनी होती हैं। कांग्रेस से काम का एक उदाहरण देखिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का बोर्ड लगाकर वाहवाही लूटी गई थी।

सवालः भाजपा की सरकार जिले के लिए क्या कर रही है?
जायसवालः पिछले दो सालों में जिले को संवारने का पूरा काम किया जा रहा है। 247 करोड़ रुपए की केंद्रीय रेल योजना की स्वीकृत करते हुए भूमि पूजन कर दिया गया है जबकि भूपेश सरकार ने लिख दिया था कि इसकी जरूरत नहीं है। इस परियोजना के तहत भाजपा ने प्रयास करते हुए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस की भी प्रतिया अंतिम दौर में खुल जाएगा।

सवालः रेत, कोयला, लकड़ी के अवैध कारोबार पर रोक कब लगेगी?
जायसवाल : कांग्रेस सरकार ने इसको बढ़ावा देने का काम किया था। भाजपा सरकार में इस पर काफी हद तक लगाम लगाई गई है। इसके अलावा सट्टा, सूखा नशा पर भी रोक है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। कांग्रेस सरकार में तो इसके खिलाफ लोगों ने आंदोलन करते हुए बड़ी रैली निकाल दी थी।

सवालः यहां के लोगों को आशंका है कि आने वाले समय में चिरमिरी को नगर निगम का दर्जा प्राप्त रहेगा या नहीं?
जायसवालः यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि चिरमिरी नगर निगम ही रहेगा। पहले कांग्रेस सरकार में पानी के लिए हड़ताल होती थी अब लेकिन भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने 185 करोड़ रुपए की अमृत जल मिशन योजना क्षेत्र के लिए स्वीकृत की है। इसे हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। जहां तक 20 फीट पाइपलाइन डलवाने की बात की जा रही है तो कांग्रेस के पास पूरा मौका था उसे बनवा देना था। जो भी अधूरे काम हैं भाजपा उसे पूरा करेगी।

सवालः पूरे जिले और आपके विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन की क्या स्थिति है?
जायसवालः कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना का बंटाधार कर दिया था। कहीं पाइप लाइन नहीं डाली गई थी तो कहीं पानी टंकी नहीं बनी थी। अधिकांश जगहों पर बोर भी नहीं कराए गए थे। भाजपा की सरकार ने इस पर कार्रवाई की है। कई ठेकेदारों का भुगतान रोका गया है तो ब्लैकलिस्टेड भी किया गया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। कांग्रेस ने तो परियोजना को ही पोलियो कर दिया था।

5 साल में जो काम कांग्रेस ने किया वह 50 सालों में नहीं हो सकता : डॉ. विनय
मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल में जितने कम हुए है, वह 50 सालों में कोई नहीं कर सकता। एमसीबी जैसा बड़ा जिला बनाने का काम कांग्रेस ने किया है जबकि इस मुद्दे को छूने की हिम्मत कोई राजनीतिक दल नहीं कर रहा था। मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति भी हमने ही दिलवाई थी।

5 साल में से 3 साल काम करने का मौका मिला जबकि 2 साल कोरोना में बीत गया। इसके बावजूद कई काम स्वीकृत किए गए जिसमें से कई पूरे भी हुए। शेष पेज 7 पर तीन करोड़ का मंगल भवन बन रहा था जो कि भाजपा सरकार ने खंडहर कर दिया। पिछले दो सालों में भाजपा के पास जिले में बताने लायक कुछ भी नहीं है। हॉर्टिकल्चर कॉलेज की स्वीकृति मिली थी लेकिन वह पूरा नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में अधिकांश जमीन सीसीएल की है इसे शासन को वापस किया जाना चाहिए।