नगरी में 40 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा का आयोजन किया गया। महेश फाउन्डेशन के द्वारा 11 निर्धन कन्या विवाह का आयोजन किया गया।

सौम्या यादव- धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगरी ब्लाक के महेश फाउन्डेशन के द्वारा 25 फ़रवरी को 40 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा का आयोजन किया गया। 25 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 फरवरी को 11 निर्धन कन्या विवाह का भी आयोजन किया गया। सोन्ढूर डैम के पास 40 फीट भगवान भोलेनाथ के भव्य मूर्ती का निर्माण किया गया। जहां पांच दिनों तक यह आयोजन से ग्राम भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 

वहीं महेश फाउन्डेशन के संचालक हितेश सिन्हा ने बताया कि, उनके स्व. पिता का सपना था कि, वो एक भव्य भोलेनाथ भगवान की मूर्ती की स्थापना करेंगे। जो गरीब निर्धन परिवार हैं, उनका विवाह भी कराएंगे। उन्हीं की प्रेरणा से आज यह कार्य संभव हुआ है। आज 11 गरीब परिवार के लोगों का चयन कर यहां विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उनके लिये पलंग, आलमारी, सोफा सेट, कूलर, ट्रेसिग, बर्तन का पूरे सेट के साथ विवाह जोड़े भी दिया जा रहा है। यह विवाह योजना निरंतर हर वर्ष महाशिव रात्री के अवसर पर कराया जाएगा और ये शुरूआत है। आगे इस विवाह योजना को भव्य रूप मे किया जायेगा। किसी भी गरीब और निर्धन परिवार को ये एहसास ही नहीं होने देंगे कि, उनकी शादी मे कोई कमी रह गई। 

दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग 
आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम के आयोजन से आज इस क्षेत्र मे धार्मिक आस्था भी बढ रही है। पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु इस कार्यक्रम में पहुंचकर वर- वधू को आशीर्वाद दें। मूर्ती स्थापना के बाद से लोग इसे एक भव्य धर्म स्थल के रूप मे देख रहे हैं और सराहना कर रहे हैं।