अरूण सार्वा को भाजपा की टिकट : नाम की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल, जमकर मनाया जश्न

Dhamtari, District Panchayat, BJP candidate Arun Kumar Sarva, workers narebaji
X
भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सार्वा के नाम की नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता
धमतरी जिले के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा ने अरुण कुमार सार्वा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अंगेश हिरवानी- नगरी। धमतरी जिले के जाने-माने युवा किसान और कृषक रत्न से सम्मानित अरुण कुमार सार्वा को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जैसे ही इस बाबत घोषणा हुई वैसे ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने नारेबाजी करते हुए धूमधाम से पटाखे फोड़े।

उत्साही कार्यकर्ताओं ने अरूण सार्वा और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। लोगों में उत्साह का संचार हुआ है एवं पूरे अंचल में हर्ष का माहौल बना हुआ है। इस बीच क्षेत्र की जनता से प्रतिक्रिया लिया गया तो उनका कहना है कि अरुण सार्वा को निश्चित रूप से जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित है।

संघ और भाजपा से पीढ़ियों से जुड़ा है सार्वा का परिवार

इस मौके पर अरूण सार्वा ने कहा कि भारतीय पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा जताया है उस पर जरुर खरा उतरुगां, उन्होंने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। बता दें कि अरुण सार्वा के दादा स्व.रघु राम साहू, जो मालगुजार थे एवं जनसंघ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इनके पिताजी रामभुवन साहू भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story