Logo
बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव टिकट मिलने के बाद भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, जनता सजग हो गई है और भाजपा को सबक सिखाने को तैयार हो चुकी है।

संदीप करिहार/बिलासपुर- लंबे वक्त के इंतजार के बाद कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट मिलने के बाद देवेंद्र यादव ने हरिभूमि डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि, बिलासपुर अद्भुत लोगों का शहर है, दोस्ती और संबंधों को मानने वालो का शहर है। यहां के लोगों से मिलने पर आनंद आ रहा है। 

राजनीतिक जीवन की शुरुआत बिलासपुर से हुई 

देवेंद्र यादव ने कहा कि, मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत बिलासपुर से हुई है। मैं यहां से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीता हूं। यहां से मुझे अद्भुत प्रेम और मार्गदर्शन मिल रहा है। हमारे चुनाव की शुरुआत नामांकन के बाद शुरू होगी। ये अलग बात है कि, भाजपा ने टिकिट पहले घोषित कर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने टिकिट देने में कोई देरी नहीं की। भाजपा का काम नेगेटिव फैलाने का है। 

जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार

देवेंद्र यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, हर दिन दुष्प्रचार करने में लगी हुई है। लेकिन इन तीन दशकों में भाजपा को भ्रम हो गया है। हालांकि बिलासपुर की जनता सजग हो गई है और भाजपा को सबक सिखाने को तैयार हो चुकी है। बीजेपी का भ्रम रावण के अहंकार की तरह हो चुका है। जिसे अब तोड़ने का समय आ चुका है। 

Bilaspur

भाजपा सांसद यहां के लोगों को न्याय दिला पाए क्या

देवेंद्र यादव ने बताया कि, बिलासपुर संस्कारधानी के नाम से मशहूर है और अरपा नदी यहां बहती है और सभ्यता यहां बसती है। तीन दशकों के भाजपा सांसद क्या यहां के लोगों को न्याय दिला पाए हैं। कोई भी उपलब्धि गिनाने ये गिना नहीं सकते हैं। भाजपा केवल चुप रहने वालो को सांसद बनाना चाहती है। जो केवल सदन में हाथ उठाकर समर्थन कर सके। उन्हें बोलने का अवसर ना मिल सके। ऐसे लोगों से अब बिलासपुर वाले छुटकारा चाहते हैं 2023 में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ नेगेटिव फैलाया है। लेकिन हकीकत में किसान, ग्रामीण, मजदूर और व्यापारी हर क्षेत्र के लोग त्रस्त हो चुके हैं। 

यही अहंकार भाजपा को ले डूबेगा

देवेंद्र यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा- बिलासपुर भाजपा का गढ़ है, यही अहंकार भाजपा को ले डूबेगा। गढ़ किसी का नहीं होता है, बल्कि व्यक्ति का होता है। रावण के अहंकार के समान भाजपा का अहंकार सर चढ़ कर बोल रहा है। जिस तरह रावण का अहंकार टूटा था, उसी तरह इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का भी अहंकार टूटेगा। जिसके लिए बिलासपुर की जनता ने मन बना लिया है। देश में ना मोदी का मैजिक है, और ना ही कांग्रेस के डेमेज से कोई खतरा है। ये केवल परिस्थितियां ही है, इसका ही हमें सामना करना है। इसलिए मुझे मेरे ईश्वर कठिन पथ पर उतारकर चुनौतियों को आसान कर देता है। देवेंद्र मेरा बच्चा है और ये जीत कर चुनौतियों को मात दे देगा। इससे मैं बहोत खुश हूं और आनंदित हूं। 

गरीबों को वंदे भारत ट्रेन में बैठने के लिए कर रहे मजबूर 

उन्होंने हरिभूमि डॉट कॉम से बताचीत में दावा करते हुए कहा कि, लोकसभा के चुनावी परिणाम में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। बिलासपुर ऐसे प्रबुद्धजनों का शहर है, यहां के लोग अपनी लड़ाई खुद लड़ते हैं। चाहे बिलासपुर को रेलवे जोन लाने जैसे मुद्दों पर कामयाब किया है। भाजपा ने रेलवे के आवागमन की सुविधाओं को कोलैप्स कर दिया है। गरीबों को वंदे भारत ट्रेन में बैठने के लिए मजबूर कर रही है। आज पूरे देश में आलम है कि विपक्ष की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। 

जो आवाज उठाता है...उसके खिलाफ एजेंसियां शिकंजा कस रही 

देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार परि वार करते हुए कहा कि, जो इनके खिलाफ आवाज उठाते हैं और मजबूती से अपनी बात रखते हैं। उनके खिलाफ एजेंसियां शिकंजा कसने लग जाती है। लेकिन भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां ना अंग्रेजों की तानाशाही चल सकी और ना ही भाजपा की चलने देंगे। मैं किंचित हूं, लेकिन भयभीत नहीं हूं, खुश हूं और मैं डरता नहीं हूं। भाजपा का अहंकार अमर होने का हो चुका है। कोई अमर नहीं होता है। इसलिए जनता भाजपा की लहर सांय सांय करने तो तैयार है।

5379487