राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में मतदान के दो दिन पहले डिप्टी सीएम अरूण साव चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। जहां क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के साथ राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेंजरा, परसदाकला, बकली सहित अनेकों गांव में रोड शो हुआ। हर गांव के ग्रामीणों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर न केवल उत्साहित देखा गया। बल्कि डिप्टी सीएम साव व विधायक रोहित साहू का जबर्दस्त स्वागत हुआ। 

ग्राम जेंजरा की सभा में डिप्टी सीएम साव ने मोदी की सभी गारंटी और योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए दे रहे है। किसानों के दो साल का बोनस राशि उनके खाते में डाला गया। धान का एकमुश्त पैसा किसानों के खाते में डाला गया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कर सनातन का मान बढ़ाया। श्री साव ने कहा कि गरीब मां का बेटा, प्रधानमंत्री बना है जो देश की सेवा कर रहा है। राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे पिछड़े समाज और साहू समाज को गाली देते है। क्या ऐसे को वोट देंगे? भगवान श्रीराम मंदिर का स्थापना हुआ। वे न्यौता स्वीकार नही किए। राम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे है उसका अपमान किया। 

डिप्टी सीएम साव बोले- कमल खिलाओ मोदी की सरकार बनाओ

छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय के बारे में श्री साव ने कहा कि मोदी के गारंटी को बहुत तेजी के साथ पूरा कर रहे है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताये ताकि समूचे क्षेत्र का बहुत तेजी के साथ विकास हो सके। कमल खिलाओ मोदी की सरकार बनाओ। श्री साव ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रहा है। उनकी सभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का गवाह है। मोदी की गारंटी पे हर कोई भरोसा कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार इसमें पूरी तरह से खरा उतर रही है। सौ दिनों में बड़े बड़े वायदे पूरे किए। 3716 करोड़ रूपए की बोनस राशि 12 लाख किसानों के खाते में डाली गई। 70 लाख माताओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है जिन माताओं का नाम छूट गया है उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य लेकर भाजपा काम कर रही है। 

विधायक साहू बोले- रूपकुमारी चौधरी को जिताएं और केन्द्र में मोदी सरकार बनाएं

राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि कमल फूल में वोट देकर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताएं और केन्द्र में मोदी सरकार बनाएं। हमारे बेटे, बेटियों के भविष्य के लिए कमल में वोट दें। गरीबों का आवास शीघ्र बनेगा। इस जनसभा में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, भागवत हरित, बोधन साहू, सरपंच हीरामणी साहू, महेश साहू, नेहरू साहू, कमल सिन्हा, डॉ दिलीप साहू, डॉ रामकुमार साहू, डॉ अवध साहू, पूर्व सरपंच नीलेश्वरी साहू, खुशी साहू, मधु नत्थानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा मौजूद थे।