विप्लव मलिक- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में 2 साल पुरानी अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजू तेलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.01.2024 को रात्रि करीबन 11.30 बजे बिजली बंद हुआ। उसी दौरान प्रार्थी की माँ सन्नी तेलामी जोर-जोर से आवाज दी कि तुम्हारे बाबा को कोई मारकर भाग रहा है जल्दी आओ। कहने पर प्रार्थी अपने घर से बाहर निकला परछी में बने लकड़ी के गेट को देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति तार से बांध दिया था। पास में उसके भाई भीमा के घर के गेट को रस्सी से बांध दिया था। ये लोग अपने-अपने घर के गेट में बंधे रस्सी और तार को निकालकर अपनी मां के घर जाकर देखे तो इसके पिता बुधरू तेलाम घर के परछी में खाट पर लेटा हुआ था।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
उसके दाहिने सिर तरफ कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अज्ञात वस्तु से मारकर चोट पहुंचाने से खून बह रहा था। जिसे टावेल से ढक कर तत्काल गांव के सरपंच व कोटवार को फोन कर एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ईलाज हेतु ले गये। जहां डॉक्टर द्वारा चेक कर मृत्यु होना बताया। जाँच में यह सामने आया कि, आरोपी ने जमीन विवाद के चलते हत्या की थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।