रायगढ़ में कांग्रेस को दोहरा झटका : एक और पार्षद प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, वार्ड 18 और 45 से निर्विरोध जीती भाजपा

councilor election, BJP won unopposed wards 18- 45, Raigarh news, chhattisgarh news 
X
निर्विरोध निर्वाचित हुए नारायण पटेल
रायगढ़ जिले में कांग्रेस को दोहरा झटका मिला। अब एक और पार्षद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है, जिससे वहां भी भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस को दोहरा झटका मिला। अब एक और पार्षद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद वहां पर भी भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए।

दरअसल, वार्ड 45 से कांग्रेस प्रत्याशी खीरी लाल सिंह ने अपना नाम वापस लिया। लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए। इससे भाजपाई बहुत खुश हैं। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

वार्ड 18 से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

वहीं वार्ड 18 से कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी को निर्विरोध जीत मिली। इससे भाजपाई बेहद खुश हैं।

मोहला- मानपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

वहीं मोहला-मानपुर जिले में अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिले के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष के पद से पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें : नामांकन रद्द होने पर सियासत : किरण देव बोले- फार्म गलत भरेंगे तो रद्द होगा ही, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा

सभी पदों से दिया इस्तीफा

अनिल मानिकपुरी ने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नाम भेजा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मानिकपुरी ने राजनांदगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने इस्तीफा के माध्यम से कहा है कि, उन्होंने बडे़ दुखी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने वर्ष 1988 से कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़कर अपनी राजनीतिक की शुरूआत की थी और आज नवीन जिला- मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद तक की लंबी यात्रा तक 36 वर्षो से कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को तन-मन-धन योगदान दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story