कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक : नितिन नबीन और अमर अग्रवाल होंगे शामिल, चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से होगी बातचीत

File Photo
X
BJP Core Committee Meeting
कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज होने वाली है। इस अहम बैठक में चुनाव प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। वहीं कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल भी बैठक में शामिल होंगे।

अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लोकसभा चुनाव प्रबंधन कमेटी और कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज होने वाली है। इस अहम बैठक में चुनाव प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। वहीं कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल भी बैठक में शामिल होंगे। चुनावी चर्चा के लिए यह बैठक दोपहर 12:00 होने वाली है।

बता दें, इस मीटिंग में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए नितिन नवीन पटना से आएंगे, वहीं अमर अग्रवाल भी अंबिकापुर पहुंचेंगे।

11 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है भाजपा

पिछले महीने 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया था। सरगुजा से चिंतामणी महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

महेश कश्यप बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए

अब इन प्रत्याशियों के बेकग्राउंड की बात की जाए तो बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए महेश कश्यप विश्व हिंदू परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। भाजपा के ज़नजाति मोर्चा के वतर्मान जिला अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने प्रदेश के केवल दो ही सांसदों को दुबारा मैदान में उतारा है। राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल। इनके अलावा रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर के सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इनमें से तीनों जीत गए हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story