A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कोंडागांव। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। यह वाकया मरकाम के कोंडागांव का है। बताया जा रहा है कि, आरक्षक ड्यूटी खत्म कर मरकाम के घर से अपने घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में नदी किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है।

कोंडागांव बंगले में ड्यूटी पर था आरक्षक

कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संपत मंडावी है। वह भानपुरी का रहने वाला था। उसकी ड्यूटी आजकल मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में थी। बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। कुछ घंटों बाद ही उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा में नदी किनारे एक पेड़ पर  लटका मिला। शव को सबसे पहले गांव के ही एक चरवाहे ने देखा।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पेड़ पर शव लटकता देखने के बाद चरवाहे ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।