कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन : राजधानी में भूपेश के नेतृत्व में प्रदर्शन, विकास को बलौदाबाजार जाने से पुलिस ने रोका

Congress performance across the state
X
प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
बलौदाबाजार हिंसा मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो गया है।

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्ररदर्शन में पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के आला नेता शामिल हैं। प्रदर्शनकारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर में भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं। वहीं सक्ती में प्रदर्शन के प्रभारी रश्मि सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू समेत कांग्रेस कार्यकर्ता सक्ती नगर पालिका के पास धरना दे रहे हैं। वहां पर वे निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

Congressmen sitting on dharna
धरने पर बैठे कांग्रेसी

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की गाड़ी को पुलिस ने रोका

इधर पुलिस ने आंदोलन के लिए जा रहे कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सांसद प्रत्याशी विकास उपाध्याय की गाड़ी को पलारी में रोका। पुलिस उन्हें वहां से आगे जाने नहीं दे रही है।

बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस का सपोर्ट – मंत्री केदार

इधर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे से सपोर्ट किया था। अभी भी कांग्रेस पूरे मामले में राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story