कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव : PCC चीफ बैज ने सभा को किया संबोधित, गिनाए आंकड़े, सालभर में 93 हत्याओं का दावा

Congress-CM House siege - PCC Chief
X
सभा के दौरान मंच पर मौजूद पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत अन्य नेता
सीएम हाउस घेराव से पहले PCC चीफ दीपक बैज ने सभा को संबोधित कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार प्रदेश में अपराध रोकने में नाकाम है। 

रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ अपराध के मुद्दे पर आज सीएम हाउस का घेराव किया। इसके पहले वरिष्ठ नेता घेराव के पहले सभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा- तपती धूप में पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। हमारी लड़ाई जनता के हक के लिए है, कानून व्यवस्था संभाल न पाने वाली सरकार के खिलाफ है। दुर्ग, रायपुर में बेटियों के साथ रेप हो जाता है। मुंगेली में बेटी 10 दिन से गायब है सरकार ढूंढ नहीं पा रही है। मरवाही में बेटी के साथ रेप की खबर सामने आ रही है। सरकार में सबसे बड़ी चुनौती बेटियों को बचाने की है।

Congress-CM House siege
सभा स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता

भाजपा अपराध रोकने में विफल - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा है कि, सिर्फ रायपुर में ही एक साल में 93 हत्याएं हुई है। कांग्रेस प्रदेशभर में एक साल में अलग-अलग अपराधों के आंकड़े भी जारी किए हैं। बैज ने कहा कि, भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है और जनता डरी हुई है।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया- बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नहीं वह सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वहीं लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है।

Congress-CM House siege - PCC Chief
प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी

लूट, डकैती के बढ़ रहे आंकड़े- बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। बैज ने आगे कहा-इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था पर सरकार को कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकडे चौकाने वाले है। यूपी, बिहार जैसे हालात बन गये है।

मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई- बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिये 24 घंटे तैयार है। विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गये है। छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को बचाना है। इसलिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियों के हक के लिये लड़ाई लड़ते रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। गोली खाने को तैयार है हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे। आंधी निकल चुकी है। गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जायेगी।

Congress-CM House siege-workers
सभा स्थल पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

महंत ने उग्र आन्दोलन की दी चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आए हैं, घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटना हुई है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Congress-CM House siege-workers
प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझे पीसीसी चीफ दीपक बैज

छत्तीसगढ़ में महिलाओं का हो रहा अपमान - जरिता लैतफलांग

एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि, इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है। छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिये आवाज उठाई है। मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है। भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं का नारा दिया है यह सिर्फ जुमला है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story