A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कैंटीन से बीएसपी कर्मचारियों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया है। घटिया खाना परोसे जाने पर बीएसपी कर्मचारी भड़क गए और हंगामा करने लगे। काफी देर बाद मामला तो शांत हो गया लेकिन कर्मचारियों ने खाना खाने से मना कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी खाने के लिए कैंटीन में गए। वहां पर उन्हें समय पर भोजन नहीं मिला। फिर जो भोजन मिला तो उसमें से कीड़े-मकौड़े निकले। कर्मचारियों ने बताया कि, कम्प्यूटर ट्रेनर के खाने की प्लेट में से कॉकरोच निकला है। इससे यह साफ होता है कि, यहां का भोजन गुणवत्ताहीन है।
कई कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत
जैसे ही कम्प्यूटर ट्रेनर के प्लेट से कॉकरोच निकला वो भड़क गया। उनकी प्लेट में कॉकरोच देखने से कई कर्मचारी उल्टी करने लगे। वहीं कईयों की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारियों का कहना है कि, प्रबंधन इस मामले में लापरवाह हो गया है।
खाना खत्म होने पर भी हुआ बवाल
केवल खाने की प्लेट में कॉकरोच निकलने से ही नहीं बल्कि खाना खत्म होने पर भी हंगामा हुआ। ट्रेनिंग पर गए कर्मचारियों ने बताया कि, दो दिन से समय से खाना नहीं मिल रहा है। आज भी यही हाल था। जब खाना खाने गए तो कैंटीन प्रबंधक ने कहा कि, खाना खत्म हो गया है। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर कैंटीन प्रबंधक ने आनन-फानन में खाना बनाकर परोसा जिसमें कॉकरोच मिला, जिसके बाद फिर से हंगामा हुआ।
ट्रेनिंग में शामिल हैं कई बड़े अधिकारी
बता दें कि, इस ट्रेनिंग में केवल बीएसपी कर्मचारी ही नहीं बल्कि कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। एमएसएम -3 में कार्यरत इंटक के वरिष्ठ सचिव राजकुमार भी इस ट्रेनिंग में शामिल थे। उन्होंने इस मामले को महाप्रबंधक अमूल्य प्रियदर्शी के समक्ष उठाया। महाप्रबंधक ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
