राजनांदगाव में गरजे सीएम योगी : बोले- कांग्रेस ने की राम के नाम पर राजनीति, पीएम मोदी के कारण बना राम मंदिर 

UP CM Yogi Adityanath addressed public meeting in Rajnandgaon
X
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगाव में जनसभा को किया संबोधित
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजनांदगाव पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग तो कहते थे राम हैं ही नहीं।

राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजनांदगाव पहुंचे हैं। जहां उनके पहुंचते ही भाजपाईयों ने बुलडोजर से फूल बरसा कर उनका भव्य स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आयोध्या से पहले छत्तीसगढ़ में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। यह हमारा सौभाग्य है कि, मोदी जी के कारण राम मंदिर बना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग तो कहते थे राम हैं ही नहीं। जबकि गांधी जी के भी आखिरी शब्द है राम थे। राम के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा से राजनीति की है। जिन पर महादेव एप, गोबर घोटाला, कोयला घोटाला का आरोप है एफआईआर दर्ज की गई है। वे चुनाव लड़ रहे हैं, मोदी की सरकार में घोटालेबाजों की नहीं चलेगी। कांग्रेस की सरकार ने गोबर में भी घोटाला कर डाला। गौ माता की तस्करी की जा रही थी और अपराध बढ़ रहे थे।

ईश्वर साहू को विधायक बनाकर भाजपा ने भुनेश्वर को दी श्रद्दांजलि

बिरनपुर हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, भुनेश्वर साहू के साथ जो घटना घटी उसके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर एक सच्ची श्रद्दांजलि भाजपा ने दी है। भुनेश्वर साहू ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ खड़े होने का साहस किया था। कांग्रेस आतंकवाद का नाम है और कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब और पेन होना चाहिए उनके हाथों में कांग्रेस ने हथियार पकड़ा दिए। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकार में गरीब भूखे मरता था। महिलाओं के सामने सुरक्षा एक बड़ी चुनौती थी। मोदी जी के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन मिला है। जनधन एकाउंट खुलवा कर बिचौलियों से आम आदमी को बचाया गया है।

80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा फ्री में चावल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में डां रमन सिंह ने 1 रूपये किलो में चावल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को फ्री की राशन दिया। मोदी जी की सरकारने 60 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। भूपेश बघेल ने 18 लाख लोगों को आवास से वंचित किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story