बस्तर प्रवास पर सीएम साय : माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

CM, Vishnudeo sai, Vist, Maa Danteshwari Temple, Planted, Neem Plant
X
माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुचें सीएम साय
सीएम साय ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत CRPF बस्तरिया बटालियन परिसर में नीम का पौधा लगाया।

पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

CRPF बस्तरिया बटालियन


मुख्यमंत्री ने बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत CRPF बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान की सराहना की। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अद्वितीय प्रयास है। पौधरोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करता है।

इसे भी पढ़ें...साहब इलाज करा दो, या मर जाने दो : 20 साल से फाइलेरिया की गंभीर बीमारी झेल रहे शंकर यादव की स्वास्थ्य मंत्री से गुहार

सीएम ने लोगों से पौधा लगाने की अपील

उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं और भविष्य के लिए एक हरित धरोहर छोड़ सकते हैं। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ते हुए जागरूकता का अनूठा उदाहरण बना।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story