Logo
छत्तीसगढ़ के सबसे भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलने गुरुवार को सीएम साय अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ पहुंचे। गांव अब भी गमगीन है।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे। पिकअप हादसे में 19 मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलने के लिए वे पंडरिया विकासखंड के ग्राम सेमरहा पहुंचे, जहां गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मृतकों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे और पंडरिया विधायक भावना बोहरा मौजूद रहीं। 

हादसे में 19 लोगों की हुई थी मौत 

बता दें, कवर्धा जिले में श्रमिकों से भरी पिकअप खाई में गिर गई थी। जिसके बाद 19 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 19 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही जगह पर हुआ था। जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया था। इन लाशों के चारों ओर रोते- बिलखते परिजन खड़े हुए थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया था। 

तेंदूपत्ता तोड़ कर लौटने के दौरान हुआ था यह हादसा 

कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके  साथ ही 8 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल थे। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव के पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई थी। 

5379487