haribhoomi hindi news
कुएं में गिरने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है।

जांजगीर-चांपा- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं में गिरने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें, लकड़ी के गिरने की वजह से एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन वापस निकलकर नहीं आ पाया। उस व्यक्ति को बचाने के लिए 4 लोग और काल के गाल में समा गए हैं। लंबे समय से ढके होने की वजह से कुआं जहरीला गैस बन गया था। यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव का है। 

7