एमपी दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम साय: खजुराहो में दो जन सभाएं लेंगे, बोले-बस्तर सीट जीत रही है भाजपा

Chief Minister Vishnudev Sai
X
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनावी सभाएं लेने एमपी रवाना हो गए हैं।

रायपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान बस्तर में हुए मतदान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि, भाजपा बस्तर की सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि, कल प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा का मतदान बड़े अच्छे से संपन्न हुआ है। वहां 67 पर्सेंट मतदान हुआ है। हमको पूरा विश्वास है बस्तर लोकसभा सीट बीजेपी जीत रही है।

उल्लेखनीय है कि, सीएम श्री साय शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। एमपी रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि, आज वे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। एमपी भाजपा के अध्यक्ष का वह लोकसभा क्षेत्र है, उनके लोकसभा क्षेत्र में दो चुनावी सभाएं हैं।

विपक्षी नेताओं का दिमागी संतुलन गड़बड़ाया
यूपी के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव के यह कहने पर कि, भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने कहा कि - इन लोगों को समझ में नहीं आता है। उनकी पार्टी समाप्ति की ओर जा रही है। इस कारण उन सब का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है और वे कुछ भी बोल रहे हैं

भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी : चौधरी
वहीं छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने PM मोदी और अमित शाह के दौरे पर कहा है कि, भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। देश का चुनाव है, चुनावी दृष्टि से आवश्यक चर्चाएं और बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 को प्रदेश का दौरा करेंगे, 22 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे देश में मोदीजी की सुनामी है। उनके दौरे से और मजबूती मिलेगी।

मोदी के प्रति बस्तरवासियों के मन में गहरी आस्था
बस्तर में मत प्रतिशत बढ़ने पर श्री चौधरी ने कहा कि, बस्तर के लोगों ने बुलेट की जगह बैलेट को चुना है। यह लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी आस्था को बताता है, हिड़मा के गांव पुवर्ती और नारायणपुर में भी वोटिंग हुई है। PM मोदी के प्रति बस्तर के लोगों के मन में गहरी आस्था है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story