A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन जून 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि, नए विधानसभा भवन का निर्माण कार्य 66 फीसदी पूर्ण हो चुका है। दिसम्बर तक स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा होगा, इसके बाद इंटीरियर का काम शुरू होगा। नए विधानसभा भवन में सौर ऊर्जा की बिजली से रोशन होगा। डॉ. रमन ने बताया कि, नए विधानसभा भवन का शुभारम्भ PM नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी है।
पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा नया विस भवन
डॉ. रमन ने बताया कि, छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन देश के लिए एक उदाहरण बनेगा। यह भवन पूरी तरह से सौर ऊर्जा से रोशन होगा। नए विधानसभा भवन में ग्रीनरी पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।
सीएम हाउस में समीक्षा बैठक
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव भी बैठक में मौजूद रहे। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई। विधायक विश्रामगृह समेत विधानसभा आवासीय निर्माण की भी समीक्षा
छह महीने का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा : डा. रमन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, साय सरकार का 6 महीना कई सरकारों की तुलना में अभूतपूर्व रहा है। मोदी की ज्यादातर गारंटी पूरी कर दी गई है। बड़ी योजनाओं का शत- प्रतिशत क्रियान्वन शुरू हुआ है।
