A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जितेंद्र सोनी-जशपुर। दो चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद तीसरे चरण का चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार जनता तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं। गुरुवार को उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र व जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के घुमरा,जामबाहर ,ऊपर कछार आदि गांवों में धुआंधार दौरा किया और जनसभाएं लीं। सीएम मैडम का कहना है कि, मोदी की गारंटी और प्रदेश की साय सरकार की उपलब्धियां इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगी।
पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए
इन गांवों में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती साय ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत का विश्व के 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि, लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आपके बीच का आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। मैडम सीएम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है। साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है।
गिनाये साय सरकार के काम
उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, आज सरकार को आये करीब 4 महीना ही हुआ है और साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं। शपथ लेने के अगले ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदकर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत का भुगतान किया। श्रीमती साय ने आगे कहा कि, रामलला दर्शन योजना की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश सरकार ने दे दिए हैं।
राधेश्याम राठिया को वोट देने की अपील की
सीएम मैडम ने आगे कहा कि, उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों से अपील की कि इस बार भी आप सभी लोग मिलकर रिकार्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताएं। श्रीमती कौशल्या साय ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं और 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हैं। इसलिए हम सबका फर्ज है आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा
मैडम सीएम श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि, भाजपा शुरु से ही विकास की राजनीति करती आई है। जबकि कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द घूमती है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। इन्होंने बड़े-बड़े घोटाले किये हैं। कितनी दुर्भाग्य की बात है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को जुआ सट्टा की लत लगाई। महादेव सट्टा एप से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का उन पर आरोप भी लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। कितने ही कांग्रेस नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के न केवल एफआईआर हैं, बल्कि बहुत से जेल में भी है। इसलिए आप विकास की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
