सीएम ओडिशा रवाना : बोले- कांग्रेस को जनता ने फिर से नकारा, शर्मा बोले- जीतेंगे सभी 11 सीट

CM Vishnudev Sai and Deputy CM Vijay Sharma
X
सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न होने के दूसरे दिन से ही भाजपा के अनेक नेता पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। मंगलवार को तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों पर वोट डाले गए। इसके साथ ही प्रदेश के बड़े नेताओं की ड्यूटी पार्टियों ने पड़ोसी राज्यों में चुनावी अभियान पर लगा दिया है। इसी क्रम में आज बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय ओडिसा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।

ओडिशा रवाना होने से पहले सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व का समापन छत्तीसगढ़ में हो गया है। तीन चरणों में चुनाव था, अच्छा मतदान हुआ है। जिस तरह से मैने पूरे प्रदेश का दौरा किया है, विश्वास के साथ कह सकता हूं कि, छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट बीजेपी जीत रही है।

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, EVM का रोना ही रोएंगे

बेरोजगारी, महंगाई पर प्रियंका गांधी के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। घूम कर इसी पर आ जाते हैं। पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें नाकार चुकी है। इस बार लोकसभा के चुनाव में यही हाल होगा। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के EVM पर सवाल उठाने पर श्री साय ने कहा- जब-जब हारते हैं, ऐसा ही बोलते हैं। जब जीतते हैं तो EVM पर सवाल नहीं उठाते।

कांग्रेस पर किसी को भरोसा नहीं : विजय शर्मा

उधर छत्तीसगढ़ में तीनों चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा ने दावा किया है कि, प्रदेश की 11 में से 11 सीटें BJP जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि, जनता को मोदीजी की गारंटी पर भरोसा है। कांग्रेस इस बार सबसे न्यूनतम सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इसलिए कांग्रेस के वादों को लोग मान ही नहीं रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस हर घर हेलिकॉप्टर देने का वादा करेगी तो भी नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि, शहरी सीटों में कम मतदान के कई कारण हैं, सूची में सुधार की भी जरूरत है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story