सीएम हाउस में लगा तिजहारिनों का मेला : आस्था, परंपरा और उत्सव के माहौल में महिलाओं को मिले उपहार

teeja pora festival
X
सीएम हाउस में धूमधाम से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार
छत्तीसगढ़ का सीएम हाउस सोमवार को तीज उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कहीं महिलाएं मेहंदी लगवाती दिखीं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आनंद लेतीं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के सरकारी निवास यानी राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सोमवार को तीजा-पोरा का उत्सव मनाया गया। विशेष साज-सज्जा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। भगवान शंकर की पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सीएम साय ने सपत्नीक पूजा की। पूरे भवन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेंहदी लगाने के साथ ही कई तरह के आयोजन चल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मौजूद महिलाओं को तीजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, हमारे निमंत्रण पर प्रदेश भर से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं। आज इस खास मौके पर हमने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि हमने भेजी है। हमने 70 लाख बहनों को तीज का उपहार भेजा है।

cm house
मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम।
cm house
मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार पर पत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की आराधना की।
cm house
तीजा-पोरा तिहार मनाने पहुंची महिलाओं ने लगवाई मेहंदी।
cm house
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।
cm house
सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान थिरकी महिलाएं।
mahtarivandan yojna
70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त।
teeja pora festival
तीजा पोरा तिहार मनाने आई महिलाओं को उपहार में मिली लाख की चूड़ियां।
teeja pora festival
मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।
teeja pora
मुख्यमंत्री साय ने पोरा के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story