A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा- नेवरा में एक बच्चा खेलते- खेलते गिर गया, जिससे बच्चे का हाथ फैक्चर हो गया। परिजन बच्चे को लेकर तत्काल ही स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर ले गए। जहां डॉक्टर ने गलत तरीके से बच्चे के हाथ में प्लास्टर बांध दिया। जिससे बच्चे के हाथ काम करना बंद कर दिया है। जिसके बाद परिजनों ने थाने में दरायी है। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। मजबूरन उन्होंने सीएम साय का दरवाजा खटखटा कर गुहार लगाई है। 

दरसअल, मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे। उन्होंने सीएम श्री साय को बताया कि, वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया। जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए. जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है। 

दिव्यांग हुआ बच्चा

सीएम साय ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश 

एम्स से वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर कराया है. लेकिन अभी हमें तक हमें न्याय नहीं मिल पाया है। शिकायत के बाद सीएम विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।