बलौदाबाजार जिले के 16-18 मजदूरों को कर्नाटक ले जाकर उन्हें लाखों में बेच दिया गया। मजदूर वीडियो बनाकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

डेविड कुमार साय- कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के मजदूरों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जिले के 16-18 मजदूरों को कर्नाटक ले जाकर उन्हें लाखों में बेच दिया गया। इन मजदूरों से दिनभर काम करवाया जाता है लेकिन उन्हें रोजी-रोटी नहीं दी जाती है। इस तरह से उनका शोषण किया जा रहा है। 

बंधक बनाए गए मजदूर तोरण बंजारे से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लगभग 16-18 मजदूरों को नागपुर का एक लेबर सरदार नागपुर में काम दिलाने के बहाने कर्नाटक ले गया। और सभी मजदूरों का 13 लाख रुपयों में सौदा कर दिया। सभी मजदूरों को जंगल और घर के बीच बंधक बनाकर रखा गया है। बंधक बनाए गए मजदूरों ने वीडियो भेजकर शासन, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

इसे भी पढ़ें : किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म : गांव का कोटवार करता रहा महीनों यौन शोषण, मामला खुला तो भाग निकला आरोपी

दिनभर मेहनत के बाद नहीं दीया जाता मजदूरी

बंधक बनाए गए मजदूर तोरण बंजारे ने बताया कि, उन्हें कर्नाटक से करीब 200 किमी दूर किसी गांव में रखा गया है,  जहां उनसे ट्रक में गन्ना भरवाया जाता है। दिन भर मजदूरी के बाद भी रोजी और खाने का सामान नहीं दिया जाता है।

मजदूरों में शामिल हैं बच्चे और महिलाएं  

बताया जा रहा है कि, बंधक बनाए गए मजदूरों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बंधक मजदूर लवन थाना क्षेत्र के खम्हारडीह और उसके अलावा घुल-घुल, गिंदोला के बताए जा रहे हैं।