भाजपा ने जारी किया कार्टून पोस्टर : कांग्रेस पर कसा तंज, लिखा कांग्रेसी गुंडों पर विष्णु सरकार कस रही नकेल  

social media post
X
भाजपा का जारी कार्टून पोस्टर
छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा की प्रदेश में अब कांग्रेसी गुंडों का राज नहीं चलेगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी किया है। भाजपा ने कार्टून माध्यम से कांग्रेस पर तंज कसा है। जारी पोस्टर में दो किसानों को आपस में बात करते हुए दिखाया गया है। पोस्ट में लिखा है कि प्रदेश में अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत है विष्णु सरकार।

cartoon poster

BJP ने जारी किया पोस्टर

वहीं गुरुवार को BJP का X पर एक और ट्वीट किया था, जिसमें सूरजपुर की घटना में NSUI नेता की गिरफ्तारी पर लिखा था कि, प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ। कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे हो या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी। राज्य में अराजकता फैलाने वाले सभी दोषियों पर चलेगा विष्णु का सुदर्शन।

पुलिस ने किया NSUI के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि, सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार को बताया कि, इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story