यात्रा के दौरान भक्ति में लीन हुआ मंत्रिमंडल : सीएम साय सहित सभी भजन गाते हुए आए नजर, देखिए Exclusive video

रायपुर। अयोध्या यात्रा के दौरान साय मंत्रिमंडल राम भक्ति में लीन हुआ। मंत्रिंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सभी भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएम साय ने कहा- भजन का एक-एक शब्द भांचा राम के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों का समर्पण है। सभी मामा अपने भांचा प्रेम में मंत्रमुग्ध हैं। वीडियो में मंत्री टंक राम वर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत सभी भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।
रायपुर- अयोध्या यात्रा के दौरान राम भक्ति में लीन साय मंत्रिमंडल#raipur #ayodhyayatra #saicabinet pic.twitter.com/M6VcCuLvYZ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 15, 2024
उल्लेखनीय है कि, शनिवार को पूरा मंत्रिमंडल श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या गया था। साय मंत्रिमंडल ने ननिहाल की ओर से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर और जल, सीताफल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू और कोसे के वस्त्र भेंट किया।
रामलला का दर्शन हमारा सौभाग्य - सीएम साय
दर्शन के बाद सीएम साय ने ट्वीटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- यह हमारे जीवन का बड़ा दिन है। हमारा सौभाग्य है कि, हम रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ ले सके।
राम लला के मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 13, 2024
शुभ घड़ी आई, साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्री रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री बोले आज जीवन का बड़ा दिन, हम सबका सौभाग्य कि रामलला के दर्शनों का पुण्य लाभ ले सके
ननिहाल की ओर से भेंट में शबरी… pic.twitter.com/sc0MyswLG9
