A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

श्यामकिशोर शर्मा।नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की रैली शुक्रवार की शाम नवापारा शहर में निकली। इस रैली में अपार भीड़ उमड़ी और बृजमोहन के स्वागत के लिए लोगो में होड़ मची हुई थी। जैसे ही शाम 6 बजे के करीब बृजमोहन का काफिला नवापारा शहर में प्रवेश किये। वैसे ही खूब आतिशबाजी के साथ फुलो की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। 

शहर के मेन चौक पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से यह रैली सदर बाजार की ओर रवाना हुई। सदर बाजार के रास्ते में जगह-जगह पंडाल लगे हुए थे। हर जगह फुलो की वर्षा हो रही थी। आरती सजाकर नारियल लेकर महिलाएं खड़ी थी। शहर के हर चौक में स्वागत करने के लिए लोग खड़े हुए थे। बस स्टेण्ड से लेकर सुभाष चौक,साहूगुड़ी,कुम्हार हटरी,नीलकंठ मंदिर,चांदी चौक,इंदिरा मार्केट, नेहरू गार्डन होते हुए यह रैली गंज रोड में प्रवेश किया। गंज रोड में भी जगह-जगह फुलो की वर्षा कर महिलाआें-युवतियो एवं बड़ी संख्या में शहरवासियो ने ऐतिहासिक स्वागत किया। ऐसा स्वागत किसी भी राजनेता का पहली बार इस शहर में देखा गया है। समूचा शहर मानो बृजमोहनमय नजर आया है। अग्रसेन चौक में गन से फुलो की पंखुड़ियो की बौछार से स्वागत किया गया। 

रैली में शामिल लोग

कई लोग रहे उपस्थित 

स्वागत रैली में विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष द्वय विजय गोयल, देहुति-रतिराम साहू, नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन, गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष गफफु मेमन, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशी राम साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, नवल साहू, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, मुकुंद मेश्राम, भूपेंद्र सोनी, टीकम साहू, दयालु राम गाड़ा, रूपेंद्र चंद्राकर, मेघनाथ साहू, सहदेव कंसारी, खोरबाहरा राम साहू, छन्नु साहू, तुकाराम साहू, धनमती साहू, साधना सौरज, शशि ठाकुर, हर्षा कंसारी, नीता धीवर, संतोषी, मयाराम साहू, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।