बीजेपी करने जा रही यज्ञ : 400 सीटों का मांगेगी वरदान, प्राचीन काली मंदिर में होगा अनुष्ठान 

BJP is going to perform Yagya
X
बीजेपी करने जा रही यज्ञ
रायपुर में 4 जून को मतगणना से पहले भाजपा महायज्ञ करने जा रही है। 400 सीट की प्राप्ति के लिए महायज्ञ होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ प्राचीन काली मंदिर में होगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 जून को मतगणना से पहले भाजपा महायज्ञ करने जा रही है। 400 सीट की प्राप्ति के लिए महायज्ञ होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ प्राचीन काली मंदिर में होगा। इस यज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी शामिल होंगे। कल सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंडल में यज्ञ होगा। जिसमें नेता और कार्यकर्ता ईश्वर से आशीर्वाद मांगेंगे। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित नेता कार्यकर्ता भी साथ मौजूद होंगे।

आत्मसमर्पण पर सीएम साय ने जताई खुशी

सीएम विष्णु देव साय ने सुकमा-बीजापुर जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर खुशी जाहिर की है। रविवार को उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़ रहे हैं। हमारी सरकार तब तक चुप नहीं बैठेगी, जब तक नक्सलवाद का खात्मा छत्तीसगढ़ से नहीं हो जाता है।

सोशल मीडिया पर किया दो पोस्ट

सीएम श्री साय ने इसको लेकर दो अलग-अलग पोस्ट सोशल मीडिया पर किये हैं। जो कि, सरकार का नक्सलवाद के प्रति रुख को दिखा रहा है। अपनी पहली पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा कि सुकमा जिले में सक्रिय 4 इनामी सहित 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए जाने की सुखद खबर प्राप्त हुई। हमारी सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति" और "नियद नेल्लानार योजना" से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। जिनके पुनरुत्थान के लिए हमारी सरकार तत्पर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story