दिल्ली में बड़ी जीत पर जश्न : भाजपाइयों ने गाया- झूठ बोले कौवा काटे... काले कौवे से डरियो, केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो...

bjp workers celebrates in raipur, delhi election results 2025
X
जीत का जश्न मानते हुए भाजपा कार्यकर्ता
दिल्ली में भाजपा की जीत पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने झूठ बोले कौवा काटे गाना गाकर अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया।

रायपुर। दिल्ली में भाजपा की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। भाजपा ने गीत गाकर जश्न मनाया। भाजपाइयों ने झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से डरियो ,केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो गया। वहीं राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मानते हुए झूमते नजर आए।

दरअसल, मंत्री राम विचार नेताम ,भाजपा मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी सहित भाजपा नेताओं ने गाया गीत। सीएम विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय ने भी दिल्ली में BJP की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने दिल्ली की जनता को हम प्रणाम करते हुए कहा कि,केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता परेशान थी।

सीएम विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में BJP की जीत पर खुशी जताई है। सीएम साय ने दिल्ली की जनता को हम प्रणाम करते हुए कहा कि,केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता परेशान थी। दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। झूठ अधिक दिनों तक नहीं चलता है।

इसे भी पढ़ें...दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत : सीएम साय ने जताई खुशी

सनातन को लेकर कांग्रेस से उम्मीद नहीं
सीएम साय ने इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि, कांग्रेस तो प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली पार्टी है। उनसे सनातन को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story