डोंगरगढ़ पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष : परिवार सहित मां बमलेश्वरी के किये दर्शन, बोले- कांग्रेस हर चीज पर करती है राजनीति

BJP state president Kiran Singh visiting Maa Bamleshwari
X
मां बम्लेश्वरी के दर्शन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सोमवार को डोंगरगढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पूरे परिवार को मां बमलेश्वरी देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सोमवार को डोंगरगढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पूरे परिवार को मां बमलेश्वरी देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस के द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पर बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव में साफ हो चुकी है। कांग्रेस के पास कहने को कुछ हैं तो नही है। तिरंगा यात्रा कोई पहली बार नहीं निकाल रही है। तिरंगा हम देशवासियों की आन- बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा को लेकर कल प्रदेश स्तर पर बड़ी बैठक भी होनी है। जिसमें मंडल और बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी की जाएगी और हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में तिरंगा लगाया जाएगा। हर चीज में राजनीति अच्छी बात नहीं है और तिरंगा को लेकर राजनीति करना आश्चर्यजनक है।

कांग्रेस ने 5 साल में नहीं किया कोई काम

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के द्वारा केंद्र से लिए गए 25 हजार करोड़ रुपए के कर्ज लेने पर मैनेजमेंट फेल होने का आरोप लगाया है। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों में क्या किया सारा बोझ तो उनके द्वारा दिया हुआ है। सुई के नोक के बराबर भी कांग्रेस ने पिछले 5 वर्षों में काम नहीं किया। यह जितने भी विकास कार्य दिखते हैं, 15 वर्षों के रमन सिंह के कार्यकाल के कार्य हैं। कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में पढ़े लिखे युवाओं को गोबर बिनने में लगा दिया था क्या यही उनकी योजना थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार की डबल इंजन की सरकार चल रही है। जिसका नतीजा है कि, विधानसभा के बाद लोकसभा में भी 11 में से 10 सीट बीजेपी जीत कर आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story