भाजपा मना रही जनादेश दिवस : सीएम साय-प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे

BJP, janadesh diwas, CM Vishnudeo Sai, State President Kiran Dev, Raipur
X
जनादेश दिवस पर सीएम साय और प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जनता का जताया आभार
छत्तीसगढ़ भाजपा अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज जनादेश दिवस मना रही है। इस अवसर पर सीएम साय और भाजपाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर भाजपा आज प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने अब तक के किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किया।

सीएम साय ने जताया आभार

साय सरकार की कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने जनता का आभार जताया। जनादेश दिवस पर CM साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा..

cm vd

प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों, जय जोहार

आज ही के दिन पिछले वर्ष 3 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर BJP को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।

kiran deo

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने X पर पोस्ट करते हुए आभार जताया है, उन्होंने कहा - छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। BJP ने आज ही के दिन विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। भाजपा की सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story