Logo
election banner
बिलासपुर लोकसभा सीट से दावेदारी ठोकने वाले और तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने बीजेपी का दमन थाम लिया है। वे विधायक देवेंद्र यादव के टिकट का विरोध कर रहे थे। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से कुछ समय पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जहां बिलासपुर लोकसभा सीट से दावेदारी ठोकने वाले और तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने बीजेपी का दमन थाम लिया है। सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस नेता विष्णु यादव के साथ बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 30 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे हुए थे। जहां उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने बीजेपी में प्रवेश किया। नामांकन रैली के बाद जगन्नाथ मंगलम में सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अब दो-दो विष्णु पार्टी के लिए काम करेंगे। 

विधायक देवेंद्र यादव के टिकट का कर रहे थे विरोध 

विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। बिलासपुर लोकसभा सीट से शुरू में विष्णु यादव को  कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा थी। लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस ने देवेंद्र यादव के नाम की घोषणा कर दी। जिसके बाद से कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे। सबसे पहले पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने आमरण अनशन किया। उनके बाद विष्णु यादव कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गए। 2 दिन पहले पूर्व पार्षद अखिलेश चंद्र और प्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था। विष्णु यादव की दावेदारी कितनी गंभीर थी। इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, विष्णु के नाम पर ही बिलासपुर से यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने का निर्णय कांग्रेस आलाकमान ने लिया था। 

अंतिम समय में कटा टिकट 

विश्वस्त सूत्रों की यदि मानें तो उनके बाद ऊपर के स्तर पर लॉबिंग हुई और ये बात राहुल गांधी तक पहुंचाई गई कि, देवेंद्र यादव 17 शहरी सीटों से अकेले जीतने वाले युवा नेता हैं। इसके बाद टिकट बदल दिया गया और उनका नाम अंत में काट दिया गया। जिसके बाद सोमवार को विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। 

धनेंद्र साहू ने की थी मनाने की कोशिश 

ऊके नामांकन खरीदने के फैसले के बाद कांग्रेस की संवाद और संपर्क समिति के अगुवा धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। उन्होंने रात में विष्णु यादव के घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। लेकिन विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और बीजेपी ज्वाइन कर लिया। बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दिया है।

शिशुपाल शोरी और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र की बहन ने थामा बीजेपी का दामन 

कांग्रेस के पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। जहां सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी का गमछा पहनाकर उन्हें बीजेपी में प्रवेश कराया। किशोर शोरी के साथ उनके समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। वहीं पूर्व मंत्री गुरु रुद्र की बहन प्रियंका गुरु ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। करीब 500 से अधिक लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया है। 

5379487