भाजपा नेता का अनूठा प्रचार : उर्दू में छपवाया चुनावी पर्चा, बना चर्चा का विषय 

People
X
उर्दू में लिखे हुए पर्चा पर चर्चा करते हुए लोग
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी ने अनूठा राजनीतिक हथकंडा अपनाते हुए अपने चुनाव प्रचार के लिए उर्दू में पर्चा छपवाया है। जो अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रविकांत राजपूत- मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। भाजपा प्रत्याशी रामचरित द्विवेदी ने अपना चुनावी पर्चा उर्दू भाषा में छपवाया है। जो अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। द्विवेदी मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ रहे हैं।

दरअसल, वार्ड नंबर 12 में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। जिसे देखते हुए भाजपा प्रत्याशी ने यह रणनीतिक कदम उठाया है। पर्चे में आम जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की गई है। द्विवेदी ने अपने चुनाव प्रचार पर्चे को उर्दू भाषा में छपवाया है, जो अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें...एलबी नगर में चतुष्कोणीय घमासान : भाजपा- कांग्रेस के अलावा दो बागी कांग्रेसी भी उतरे मैदान में

undefined

लोग बता रहे सामाजिक सद्भाव का प्रतीक

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कुछ इसे सामाजिक सद्भाव का प्रतीक मान रहे हैं वहीं कुछ इसे चुनावी रणनीति के रूप में देख रहे हैं। यह घटना राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपनाए जा रहे नए तरीकों को दर्शाती है। विशेष रूप से बहुभाषी क्षेत्रों में, जहां विभिन्न भाषाई समूहों के मतदाता निवास करते हैं, ऐसी रणनीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story